फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bus owner son shoots conductor and Khalasi one dead in ghazipur

यूपी: बस मालिक के बेटे ने कंडक्टर और खलासी को मारी गोली, एक की मौत

Sun, 13 Sep 2020 09:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 13 Sep 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
Bus owner son shoots conductor and Khalasi one dead in ghazipur
गोली लगने से हुई मौत के बाद शहर कोतवाली में जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर रौजा स्थित मुहम्मदाबाद बस स्टैंड के पास शनिवार देर रात निजी बस मालिक के पुत्र ने बस के हिसाब को लेकर हुए झगड़े के बाद अपनी लाइसेंसी पिस्टल से परिचालक की गोली मार कर हत्या कर दी। खलासी भी जख्मी हो गया है। परिचालक के बड़े भाई की तहरीर पर मालिक के बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


आजमगढ़ सिधारी क्षेत्र के चकभाई खान गांव निवासी रामकेवल यादव (50) करीब तीस साल से एक निजी बस में कंडक्टर थे। रात करीब साढ़े आठ बजे बस मालिक का बेटा अंशू उर्फ दालियान हिसाब लेने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचा था। इस बीच अंशु और रामकेवल में विवाद हो गया। दोनों में जमकर हाथापाई हुई। इस बीच अंशु ने पिस्टल निकाल  कर गोली चला दी।
विज्ञापन


 

गोली भांवरकोल निवासी खलासी संजय यादव के कंधे को छूते हुए रामकेवल यादव के सीने में जा लगी। दोनों घायलों को जमानिया तिराहा स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने रामकेवल को मृत घोषित कर दिया। जबकि खलासी को डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।

परिचालक रामकेवल के बड़े भाई दयाराम यादव की तहरीर पर बस मालिक के बेटे अंशू उर्फ दालियान के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  देर रात एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह ने निजी अस्पताल पहुंच कर घायल से जानकारी ली। एसपी ने बताया कि बस संचालक के पुत्र ने गोली चलाई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed