{"_id":"578d3c4d4f1c1bbb26c4c5c5","slug":"bullion-traders-sought-protection-money-of-15-million-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी से 15 लाख की रंगदारी मांगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा कारोबारी से 15 लाख की रंगदारी मांगी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 19 Jul 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
crime
चौबेपुर स्टेशन रोड निवासी सराफा कारोबारी घनश्याम उर्फ गणेशू सेठ को फोन कर बदमाशों ने 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। न देने पर बेटे का अपहरण कर हत्या की धमकी दी गई है। घनश्याम ने सोमवार को थानाध्यक्ष चौबेपुर को इसकी जानकारी दी और सुरक्षा की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष ने घनश्याम और उनके परिवार की सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ ही एक कांस्टेबल भी मुहैया कराया है। वहीं, जिस नंबर से फोन आया था क्राइम ब्रांच सर्विलांस की मदद से उसकी पड़ताल कर रही है।
सराफा कारोबारी घनश्याम की आभूषण की दूकान रेशम कटरा में है। चौबेपुर सराफा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ सोमवार को चौबेपुर थाने पहुंचे घनश्याम ने बताया कि चार बाइक सवारों ने रविवार की रात घर जाते समय उमरहां बाजार से शाहपुर तक उनका पीछा किया और अपहरण की कोशिश की। घनश्याम ने शोर मचाया तो सभी भाग निकले।
इसके बाद घनश्याम के मोबाइल पर फोन आया कि यदि 15 लाख रुपये नहीं दोगे तो तुम्हारे इकलौते बेटे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी जाएगी। चौबेपुर थानाध्यक्ष बृजेश यादव ने बताया कि जिस नंबर से फोन आया था उसकी पड़ताल की जा रही है। सुरक्षा के लिए एक कांस्टेबल को साथ लगाया गया है।