फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Brutal Murder after kidnapping of 14 years old student at jaunpur

अपहरण के बाद किशोर की हत्या, शव को तेजाब से जलाया  

Thu, 12 Apr 2018 01:27 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर Updated Thu, 12 Apr 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
Brutal Murder after kidnapping of 14 years old student at jaunpur
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के पकड़ी गांव से बीते आठ अप्रैल की रात को 14 साल का एक किशोर को अगवा कर लिया गया था। बुधवार को उस छात्र का शव मीरगंज के गरियांव के पास स्थित एक झाड़ी में मिला। शव को तेजाब डालकर जलाया गया था। कपड़ों से उसकी पहचान हुई। किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। तीनों आरोपी घर से फरार हैं।
विज्ञापन


कमालपुर निवासी सर्फराज अहमद का बेटा मो. सुहेल (14) पिता के साथ गाजियाबाद में रहता था। वह कक्षा सात का छात्र था। माता-पिता के साथ कमालपुर में ही नाना के घर शादी में शामिल होने आया था। आठ अप्रैल को शादी की रात में सुहेल अचानक गायब हो गया।
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद सोमवार को सुहेल के पिता ने थाने में बेटे के अपहरण का केस दर्ज कराया था। बुधवार को गरियांव गांव के पास झाड़ी में अज्ञात शव मिला। तेजाब से बदन का ऊपरी हिस्सा जला दिया गया था। सूचना पर पहुंचे सुहेल के घरवालों ने उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मुंगराबादशाहपुर में सड़क जाम कर दिया। हंगामा एक घंटे तक चला। बाद में सीओ मछलीशहर अवधेश शुक्ल के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।


सर्फराज की तहरीर पर पुलिस ने जंघई निवासी मोहर्रम के तीन पुत्रों फखरे आलम, पिंटू और शेबू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज लिया। हत्यारोपी मृत किशोर के रिश्तेदार हैं। शादी के दिन उनसे सुहेल से किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि आरोपियों के परिजन तीन दिनों से गायब हैं। घर में ताला बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed