प्रेमी ने गला दबा कर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, फिर उठाया एक और खौफनाक कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के दो इलाकों में संदिग्ध हालात में युवती और युवक की मौत हो गई। रंपाकूरर गांव में बृहस्पतिवार की रात युवती देवमंती (22) का शव घर में चारपाई पर मिला, जबकि उसके प्रेेमी सालेनाग निवासी बिहारी लाल (25) शव शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूर पेड़ से लटकता मिला।
गुरुवार रात युवक, युवती के घर गया था। वहां शादी को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। युवती के पिता का आरोप है कि युवक ने युवती की गला दबाकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा।
सालेनाग बरवाटोला गांव निवासी बिहारी लाल का करीब एक साल से रंपाकूरर गांव की देवमंती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों के घर वालों को भी थी। बिहारी का देवमंती के घर बराबर आना-जाना था। दोनों के परिजन शादी की बात भी कर रहे थे।
गुरुवार दोपहर करीब दो बजे बिहारी रंपाकूरर गांव युवती के घर गया था। दोनों साथ ही थे। रात में उसने घर के सभी लोगों के साथ खाना खाया। फिर बिहारी आंगन में सोने चला गया। उसके पास देवमंती भी गई।
देवमंती के पिता रामसुभग घर के बाहर सोने चले गए। रामसुभग ने बताया कि बिहारी ने उसकी बेटी से कहा कि वह किसी दूसरी लड़की से शादी करना चाहता था। इस पर लड़की ने भी दूसरे लड़के से शादी की बात कही। फिर बिहारी मोबाइल फोन पर किसी लड़की से बात करने लगा। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
रामसुभग का आरोप है कि जब देवमंती सो गई तो बिहारी लाल ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने घर से चार सौ मीटर दूर जाकर झपरी कहुआ नाले में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने दोनों का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया। सीओ सुनील विश्नोई ने युवती के पिता और परिवार वालों से पूछताछ की। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही वजह का पता चल सकेगा।