फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Boyfriend killed his girlfriend and hang himself in sonbhadra

प्रेमी ने गला दबा कर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, फिर उठाया एक और खौफनाक कदम

Fri, 28 Jun 2019 11:37 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 28 Jun 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend killed his girlfriend and hang himself in sonbhadra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक प्रेमी द्वारा अपनी प्रेमिका की हत्या करने का मामला सामने आया है। इसके बाद प्रेमी ने खुद भी मौत को गले लगा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की वजह तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन


सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के दो इलाकों में संदिग्ध हालात में युवती और युवक की मौत हो गई। रंपाकूरर गांव में बृहस्पतिवार की रात युवती देवमंती (22) का शव घर में चारपाई पर मिला, जबकि उसके प्रेेमी सालेनाग निवासी बिहारी लाल (25) शव शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूर पेड़ से लटकता मिला।
विज्ञापन


गुरुवार रात युवक, युवती के घर गया था। वहां शादी को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। युवती के पिता का आरोप है कि युवक ने युवती की गला दबाकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सालेनाग बरवाटोला गांव निवासी बिहारी लाल का करीब एक साल से रंपाकूरर गांव की देवमंती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों के घर वालों को भी थी। बिहारी का देवमंती के घर बराबर आना-जाना था। दोनों के परिजन शादी की बात भी कर रहे थे।

गुरुवार दोपहर करीब दो बजे बिहारी रंपाकूरर गांव युवती के घर गया था। दोनों साथ ही थे। रात में उसने घर के सभी लोगों के साथ खाना खाया। फिर बिहारी आंगन में सोने चला गया। उसके पास देवमंती भी गई।

देवमंती के पिता रामसुभग घर के बाहर सोने चले गए। रामसुभग ने बताया कि बिहारी ने उसकी बेटी से कहा कि वह किसी दूसरी लड़की से शादी करना चाहता था। इस पर लड़की ने भी दूसरे लड़के से शादी की बात कही। फिर बिहारी मोबाइल फोन पर किसी लड़की से बात करने लगा। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

रामसुभग का आरोप है कि जब देवमंती सो गई तो बिहारी लाल ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने घर से चार सौ मीटर दूर जाकर झपरी कहुआ नाले में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने दोनों का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया। सीओ सुनील विश्नोई ने युवती के पिता और परिवार वालों से पूछताछ की। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही वजह का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed