{"_id":"5dc954808ebc3e5b116f8103","slug":"bihar-criminal-firing-on-up-farmer-in-bairiya-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया: यूपी के किसानों पर बिहार के दबंगों ने की फायरिंग, जान बचाकर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलिया: यूपी के किसानों पर बिहार के दबंगों ने की फायरिंग, जान बचाकर भागे
Mon, 11 Nov 2019 06:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 11 Nov 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के बैरिया में गंगा उस पार उत्तर प्रदेश-बिहार की सीमा पर खेतों की बोआई कर रहे उत्तर प्रदेश के किसानों पर बिहार के दबंगों द्वारा रविवार की शाम फायरिंग कर दहशत फैलाने की घटना सामने आई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नौरंगा के बगल में उत्तर प्रदेश के बैरिया तहसील क्षेत्र के रामपुर मौजा में नौरंगा के कुछ किसान अपने खेतों में मसूर बो रहे थे, तभी ढाबी की तरफ से एक दर्जन से अधिक असलहाधारी दबंग आए और हवाई फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन
इससे उत्तर प्रदेश के किसान अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए। फायरिंग के बाद बिहारी दबंग भी करीमन ठाकुर के डेरा के रास्ते ढाबी में चले गए। उत्तर प्रदेश के गंगा उस पार नौरंगा के किसान अपने खेतों की बोआई कर रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
वह इस घटना के बाद इतनी तहशत में हैं कि वो किसी भी दबंग का नाम बताने से बच रहे हैं। दूसरी तरफ बैरिया के एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि गोली बिहार सीमा में चली है, उत्तर प्रदेश की सीमा में नहीं है। ऐसे भी इस घटना की कोई भी लिखित या मौखिक सूचना नहीं मिली है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, फिर भी जांच की जाएगी।