{"_id":"59e120e14f1c1bd0538b7730","slug":"bhu-ims-student-beat-rowdy","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने चोर कहकर बीएचयू के आईएमएस छात्र को पीटा, युवती से भी की बदसलूकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने चोर कहकर बीएचयू के आईएमएस छात्र को पीटा, युवती से भी की बदसलूकी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 14 Oct 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में लंका स्थित मालवीय प्रतिमा के समीप सामने घाट मार्ग मोड़ पर शुक्रवार रात 8 बजे खुद को बीएचयू का छात्र बताकर 5-6 लोगों ने एक युवती के साथ बदसलूकी की और उसके साथ मौजूद युवक को चोर कहते हुए दौड़ा-दौड़ा कर लात-घूंसों से मारा।
युवक किसी तरह से बचकर भागा तो उसकी पल्सर बाइक में आग लगाने की कोशिश की। उपद्रवी युवकों के आगे चौराहे पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के चार सिपाही और दो होमगार्ड बेबस नजर आए। वहीं, जिसकी पिटाई हुई वो बीएचयू आईएमएस का छात्र बताया गया है।
रविदास गेट की तरफ से काले रंग की पल्सर से एक युवक-युवती आए और सामने घाट की तरफ जाने वाले मार्ग के किनारे खड़े हो गए। बाइक के आगे-पीछे डॉक्टर लिखा हुआ था। इसी दौरान 5-6 युवकों ने छीटांकशी की तो युवती ने कहा कि जानते हो न शिकायत करूंगी तो सीधे जेल ही जाओगे।
विज्ञापन
यह सुनकर युवकों का झुंड गालीगलौज पर उतर आया। मौजूद युवक ने विरोध किया तो सभी चोर-चोर कहते हुए उसे पीटने लगे। इसी बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मी और होमगार्डों ने बीचबचाव किया लेकिन उपद्रवी युवक किसी की सुनने को तैयार ही नहीं थे और युवक को दौड़ा कर पीटे जा रहे थे।
किसी तरह से युवक उनके चंगुल से भागा तो सभी ने उसकी बाइक के पेट्रोल टंकी की पाइप निकाल ली। तीली जलाकर आग लगाने ही जा रहे थे कि राहगीरों ने पकड़ लिया। इस पर उपद्रवियों ने बाइक की चाबी निकाल कर अंधेरे में फेंक दी और बीएचयू की तरफ भाग गए।
युवती ने बताया कि मार खाने वाला युवक बीएचयू आईएमएस का छात्र है। दोनों के साथ बेवजह ही बदसलूकी और मारपीट हुई है। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी जाएगी। छात्र की पल्सर बाइक (यूपी 32 एफएल 0695) को लंका पिकेट पर खड़ा कर पुलिस उसके आने का इंतजार कर रही थी।