{"_id":"572e4d6c4f1c1bfc765cd579","slug":"bhu-hospital-blast-27-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू अस्पताल में ब्लास्ट, 27 जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएचयू अस्पताल में ब्लास्ट, 27 जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 08 May 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में ब्लास्ट, 27 जख्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार की दोपहर जबरदस्त धमाका हुआ। इसमें 27 लोग जख्मी हुए हैं। धमाका इतना जोरदार था कि अस्पताल की पांच मंजिली इमारत हिल उठी। खिड़कियों में लगे शीशे चकनाचूर हो गए। दीवारों में दरारें आ गईं और इमरजेंसी कक्ष की फाल्स सीलिंग ध्वस्त हो गई। वार्डों में धुआं फैलने से घुटन से बेहाल मरीज, तीमारदार और कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर भागे। भगदड़ और अफरातफरी के बीच घायलों और पहले से भर्ती मरीजों को बीएचयू प्रशासन ने तत्काल ट्रामा सेंटर और दूसरे वार्डों में शिफ्ट कराया।
उधर, पुलिस ने घटना स्थल को सील करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इमरजेंसी कक्ष में लगे एसी कीसेंट्रल यूनिट में विस्फोट की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही धमाके की वजह स्पष्ट हो पाएगी। घायलों में मरीजों के अलावा अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल हैं। इस बीच बीएचयू प्रशासन ने भी उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराने की घोषणा की है। साथ ही तीमारदारों की सहूलियत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका दोपहर करीब 12 बजकर 50 मिनट पर हुआ। उस समय अस्पताल का आपात चिकित्सा कक्ष मरीजों, तीमारदारों से भरा था। डॉक्टर, नर्स और वार्ड ब्वॉय सभी थे। धमाका होने के साथ ही कमरे में अंधेरा छा गया। कमरे की एक दीवार ढहने, खिड़कियों के शीशे चकनाचूर होने और फाल्स सीलिंग गिरने से हर तरफ भगदड़ मच गई। घायलों की चीख-पुकार के बीच धुएं से सांस लेना मुश्किल हो गया था। धमाके की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल प्रशासन की मदद से घायलों को ट्रामा सेंटर और दूसरे वार्डों में शिफ्ट कराया।
विज्ञापन
घटनास्थल को सील करने के साथ ही पुलिस विस्फोट की जांच में जुट गई है। इस बीच एटीएस, एनडीआरएफ, बम डिस्पोजल स्क्वॉड, फोरेंसिक एक्सपर्ट एवं विद्युत सुरक्षा के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय और एसपी सिटी सुधाकर यादव भी मौके पर पहुंचे। दोनों ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर एसी की पाइप लाइन में ब्लास्ट का अंदेशा हो रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। उन्होंने विस्फोट के पीछे साजिश से भी इनकार नहीं किया। उधर, शाम को कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण और आईजी एसके भगत ने भी घटना स्थल का दौरा कर घायलों का हाल जाना।
विस्फोट में घायल हुए 27 लोग :
अस्पताल की नई इमरजेंसी में भर्ती : राजेश सिंह (वाराणसी), जितेंद्र (आजमगढ़), ऋषिकेष (मऊ), भवन प्रसाद (मऊ), सुषमा रीता लाल (सिस्टर, बीएचयू हास्पिटल), अश्विनी सिंह (आजमगढ़), शिवकुमार, दीपक कुमार, संदीप (वार्ड ब्वाय), रामाश्रय प्रसाद (सुरक्षाकर्मी), सीमा सिंह (स्टाफ नर्स)। ट्रामा सेंटर में भर्ती : परमावती देवी (60), रुपेश यादव (28), संदीप (30), दीपक (26), विवेक यादव (19), विकास यादव (22), अमित यादव (15), मोहम्मद सोहेल (26), खुशबू (22), शंकर (36), त्रिलोकी दूबे (60), बाबूलाल (65), लीलावती (46) को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
बीएचयू अस्पताल में खुला नियंत्रण कक्ष
बीएचयू अस्पताल में घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सालय में नियंत्रण कक्ष खोला है। मरीजों के तीमारदार इन नंबरों पर फोन कर हाल जान सकते हैं। इसके लिए लैंडलाइन नंबर 0542-2309260, 2309308, 2309309, 2309259 और मोबाइल नंबर-9415336707 पर संपर्क कर सकते हैं।
बीएचयू में हुए धमाके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चिंतित हैं। हालांकि राहत वाली बात यह है कि सभी सुरक्षित हैं। पीएम को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई है। साथ ही बीएचयू अस्पताल प्रशासन ने घायलों का समुचित इलाज करने के निर्देश भी दिए गए हैं। -डॉ. महेश शर्मा, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री