फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhadohi: Married women death, case against husband

भदोही : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, केस

Fri, 28 Apr 2017 04:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही Updated Fri, 28 Apr 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi: Married women death, case against husband
crime

भदोही के चौरी थानाक्षेत्र के निदूरपट्टी (चौरी खास) गांव में बृहस्पतिवार की रात एक विवाहिता की अबूझ हाल में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


निदूरपट्टी (चौरी ख़ास) निवासी लालू विश्वकर्मा की दो साल पूर्व सुरियावां ब्लॉक के सरायकंसराय गांव की रानी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उसे एक बच्चा भी हुआ, लेकिन किन्ही कारणों से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि ब़ृहस्पतिवार की रात नौ बजे खाना खाकर सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। लालू विश्वकर्मा करीब साढ़े नौ बजे अपने कमरे में गया तो रानी (22) का शव फंदे से लटका हुआ था। यह देख परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतारा और अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि रानी अक्सर मोबाइल से बात करती थी, जो लालू को नागवार गुजरता था।

इसको लेकर आए दिन दोनों में किचकिच होती रहती थी। खबर मिलने पर भदोही तहसीलदार रामजी, औराई सीओ सुशील कुमार और एसओ देवनाथ तिवारी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। विवाहिता के मायके वाले मुंबई में रहते हैं।


खबर मिलने पर विवाहिता के मौसा मिर्जापुर के भटवा पोखरी कटरा कोतवाली निवासी अनिल विश्वकर्मा की तहरीर पर मृतका के पति लालू विश्वकर्मा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सुशील कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed