फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BDC member gun shot dead in Azamgarh bike burnt villages converted into cantonment

बीडीसी हत्याकांड: आगजनी और आक्रोशित लोगों को नियंत्रित करने में पुलिस को लगे कई घंटे, छावनी में तब्दील गांव

Wed, 26 Aug 2020 12:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 26 Aug 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
BDC member gun shot dead in Azamgarh bike burnt villages converted into cantonment
जलाई गई बाइक। - फोटो : अमर उजाला

बीडीसी सुरेंद्र यादव की हत्या के बाद मंगलवार को निजामाबाद के नेवादा गांव में लोगों में गम व गुस्सा दोनों दिखा। सुरेंद्र यादव का शव गांव आने पर ग्रामीणों ने सेंटरवा बाजार के नेवादा मोड़ पर शव को रख कर जाम लगा दिया। लोग पीड़ित परिवार को मुआवजा, शस्त्र लाइसेंस व सुरक्षा की गारंटी देने की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे तक समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। उधर, मृतक के भांजे की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


 

BDC member gun shot dead in Azamgarh bike burnt villages converted into cantonment
सुरेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला

बीडीसी सदस्य सुरेंद्र यादव की सोमवार की रात गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद जमकर बवाल हुआ था, इस दौरान ग्रामीणों ने हत्यारों की तीन बाइक फूंक दीं और एक आरोपी के घर पर पथराव व तोड़फोड़ की थी। मंगलवार को दिन में पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव पहुंचते ही लोगों ने सेंटरवा बाजार के नेवादा मोड़ पर शव रख कर सड़क जाम कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, सीओ सगड़ी अजय यादव, एसडीएम राजीवरतन सिंह आरपीएफ, पीएसी व पांच थानों की फोर्स संग मौके पर पहुंच गए। एडीएम के आश्वासन पर दो घंटे बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।

विज्ञापन

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है। परिजनों की तहरीर पर आठ के खिलाफ केस दर्ज कर एक नामजद आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की आठ टीमें दबिश देने में जुटी हुई हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed