फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bandirkshk engaged in trying to kill two rogue arm rose

बंदीरक्षक की हत्या की फिराक में लगे दो बदमाश हत्थे चढ़े

Thu, 23 Jun 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 23 Jun 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
 जौनपुर जिला जेल के बंदीरक्षक हरिश्चंद राम की हत्या की फिराक में लगे दो बदमाशों को एसटीएफ की फील्ड यूनिट ने बुधवार को छावनी क्षेत्र स्थित एक स्कूल के पास हल्की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की शिनाख्त जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के घुरहूपुर निवासी विजेंद्र कुमार सिंह उर्फ प्रिंस और सुशील कुमार सिंह के रूप में हुई है। दोनों के पास से एक अवैध पिस्टल और एक रिवाल्वर, तीन कारतूस, एक खोखा और तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। एसटीएफ ने दोनों को कैंट पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


आगरा का इनामी अपराधी सुरेंद्र उर्फ धारा सिंह इन दिनों जौनपुर जिला जेल में निरुद्ध है। सर्विलांस के जरिये एसटीएफ की फील्ड यूनिट को जानकारी मिली थी कि वह जेल के बंदीरक्षक हरिश्चंद राम की हत्या कराने की योजना बना रहा है। हरिश्‍चंद की सख्ती से धारा परेशान था। इसके लिए उसने इलाहाबाद के नैनी सेंट्रल जेल में निरुद्ध जौनपुर के मुफ्तीगंज ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह उर्फ भइया जी के माध्यम से विजेंद्र और सुशील का इंतजाम किया है। इसी बीच एसटीएफ को पता चला कि बुधवार की शाम विजेंद्र और सुशील जेएचवी मॉल जा रहे हैं।
विज्ञापन


जेएचवी मॉल के पास दोनों कैंटोनमेंट स्थित एक स्कूल के पास खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे। एसटीएफ के पहुंचते ही दोनों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेंद्र ने बताया कि वह जौनपुर जेल में हत्या के प्रयास के मामले में बंद था, तभी धारा सिंह से उसका संपर्क हुआ था। धारा पर 15 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर विपिन राय, रणजीत राय, अमित श्रीवास्तव, वृंदावन राय, अंगद यादव, बैजनाथ रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed