{"_id":"5991b3894f1c1bdf098b491f","slug":"ballia-young-man-rape-minor-child-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बच्चे के साथ युवक ने की हैवानियत, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग बच्चे के साथ युवक ने की हैवानियत, केस दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 14 Aug 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
Student Rape
- फोटो : Demo Pic
यूपी के बलिया में रविवार की रात युवक ने एक दस वर्षीय बालक को बहला फुसलाकर एकांत स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बालक के मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी युवक को पकड़ कर चालान कर दी। नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक एक बालक को बहला फुसला कर निर्जन स्थान पर ले गया। आरोपित है कि युवक ने बालक के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बालक रोते बिलखते घर गया और परिजनों से आपबीती सुनाई। पीड़ित बालक की मां ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस पीड़ित बालक की मां की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक तियरा हैदर पुर निवासी गुड्डू यादव को पकड़ कर चालान कर दिया।
विज्ञापन