फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballia UP-Bihar border checking campaign intensified

बलिया में यूपी-बिहार की सीमा पर चेकिंग अभियान तेज

Sat, 07 Jan 2017 05:59 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Sat, 07 Jan 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
Ballia UP-Bihar border checking campaign intensified
चुनाव - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों पर पुलिस की पैनी नजर है। चुनाव के मद्देनजर इन क्षेत्रों में पुलिस औचक वाहन चेकिंग के साथ ही अपराधियों को दबोचने का अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


सीमा से लगे सभी थानों के थानाध्यों को सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने और अपराधियों को दबोचने का निर्देश दिया है। ताकि चुनाव के दौरान कोई भी अपराधी अपने मनसूबे में सफल न हो सके और शांति पूर्ण तरीके से विधनसभा हो सके। बलिया जिले का अधिकतम हिस्सा बिहार सीमा से लगा हुआ है। जिसमें कोटवानाराणपुर से लेकर जयप्रकाशनगर तक गंगा नदी और मांझी घाट से तूर्तीपार तक घाघरा नदी सीमा रेखा है।
विज्ञापन


ऐसे में बिहार से अपराधी आसानी से यूपी की सीमा में घुस अपराध को अंजाम देने के बाद भाग निकलते हैं या यूपी के अपराधी घटनाओं को अंजाम देकर बिहार में जाकर शरण ले लेते हैं। यही नहीं तस्कर भी आसानी से अवैध असलहा सहित अवैध शरा और पशुओं की तस्करी नदियों के सहारे करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के दौरान इन्ही रास्तों के साहरे अपराधी घटनाओं के अंजाम देकर मतदाताओं में दहशत फैलाते हैं और जब तक पुलिस पहुंचती है, तब तक अपराधी बिहार भाग निकलने में सफल हो जाते हैं।
 

बिहार से लगा हुआ है बलिया का ढाई सौ किमी का क्षेत्र

Ballia UP-Bihar border checking campaign intensified
election - फोटो : demo pic

यही नहीं अवैध असलहों को भी तस्कर आसानी से यूपी के सीमा में पहुंचा देते हैं। इसे रोकना आम दिनों में तो पुलिस के लिए चुनौती रहती ही है, चुनाव के समय में यह चुनौती और बढ़ जाती है।

इसी के मद्देनजर नवागत पुलिस अधीक्षक ने सीमा से सटे थानों के थानाध्यक्षों को सीमा क्षेत्रों पर पैनी नजर रखने और यूपी-बिहार की सीमा को जोड़ने वाले मार्गों पर चेकिंग अभियान तेज करने का निर्देश दे दिया है।

ताकि अपराधियों के आवागमन पर नकेल कसा जा सके और विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। बता दें कि जिले की करीब ढाई सौ किमी का क्षेत्र बिहार से लगा हुआ है। पुलिस की थोड़ी से लापरवाही विधानसभा चुनाव के दौरान अशांति पैदा कर सकती है।

बलिया के पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद के बिहार से लगे सीमाओं पर पैनी नजर रखने और बिहार यूपी को जोड़ने वाले मार्गों को चेकिंग अभियान चलाने के अलावा वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दे दिया गया है। ताकि विधानसभा चुनाव के दौरान कोई बाधा उत्पन्न न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed