वाराणसी : होटल में फंदे से लटका मिला बलिया के कारोबारी का शव, 13 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के सिगरा स्थित होटल सिद्धार्थ में सोमवार को एक जमीन कारोबारी का शव फंदे से लटका मिला। होटल स्टाफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से मिले 13 पेज के सुसाइड नोट और मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस की सूचना पर आई फोरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य एकत्र किए। मौके से मिले सुसाइड नोट के अनुसार गणेश के कारोबार के तीन साझीदारों ने बलिया स्थित उनकी और उनके पट्टीदार की जमीन हड़प ली। उनकी म्यूजिक कंपनी धोखे से किसी और के नाम लिखा दी गई।
ये भी पढ़ें : प्रधानमंत्री जी काशी में इसलिए सुसाइड कर रहा हूं ताकि... और फिर बलिया का व्यापारी लटक गया फांसी पर
बलिया के पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से मदद न मिलने पर कोई विकल्प न बचा देख वह आत्महत्या के लिए विवश हुए। गणेश को इंस्पेक्टर चौक आशुतोष तिवारी का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, गणेश के परिजनों के आने पर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
बलिया जिले के हल्दी थाना के पंडितपुरा निवासी जमीन कारोबारी गणेश पांडेय(52) ने बीती 14 सितंबर को सिगरा चौराहा स्थित होटल सिद्धार्थ में कमरा नंबर 217 बुक कराया था। सोमवार को गणेश को कमरा छोड़ना था। सुबह करीब 11 बजे होटल स्टाफ ने गणेश के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला।
ये भी पढ़ें : मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाकर आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोंकी- सीएम योगी
इस पर सिगरा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला तो गणेश का शव फंदे से लटका मिला। सीओ चेतगंज मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि परिजनों के शहर आने पर उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।