फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   baarat return due to one lakh dowry in azamgarh

आजमगढ़: दहेज में एक लाख न मिलने पर जयमाल से पहले लौटी बारात

Tue, 21 Feb 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़ Updated Tue, 21 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
baarat return due to one lakh dowry in azamgarh
शादी - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आई एक बारात दहेज में एक लाख रुपये न मिलने पर लौट गई। जबकि वर पक्ष वाले तीन लाख रुपये पहले ही ले चुके थे। बेटी की शादी टूटते देख पिता ने दूल्हा सहित अन्य के पैरों में अपनी पगड़ी तक रख दी लेकिन किसी पर कोई असर नहीं हुआ। 
विज्ञापन


गंभीरपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी अतरौलिया थाना क्षेत्र के पहुवारी की सराय गांव निवासी सूर्यकेश सैनी के बेटे धर्मेंद्र से तय की थी। 20 फरवरी की देर शाम बारात तय समय पर लड़की के दरवाजे पर पहुंच गई।
विज्ञापन


घरातियों ने बारातियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। द्वारपूजा के बाद भोजन का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद जयमाल होना था। बाराती भोजन करने के बाद जनवासे में गए। इसी बीच लड़की के पिता जयमाल के लिए दूल्हे सहित अन्य लोगों को बुलाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां गुस्से में भरे दूल्हे के पिता ने कहा कि दहेज का बाकी एक लाख रुपया मिलने के बाद ही जयमाल होगा। यह सुन सभी लोग सन्न रह गए। लड़की के पिता और चाचा ने काफी अनुनय विनय की। कहा कि तीन लाख दे चुका हूं बाकी के एक लाख भी जल्दी दे दूंगा।


पर लड़केवाले नहीं माने और बगैर शादी किए ही बारात लेकर चले गए। शादी टूटने से दुल्हन सहित उसके घर और गांव के लोग सदमे में हैं। प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर मंजय सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed