फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh youth kills with sticks, three critical condition

आजमगढ़ में किशोर की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, तीन की हालत गंभीर

Thu, 15 Jun 2017 06:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 15 Jun 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh youth kills with sticks, three critical condition
Crime shimla

यूपी के आजमगढ़ में मनबढ़ लोगों ने गुरुवार को एक किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना में किशोर की मां, पिता और दादा गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है।

विज्ञापन


दीदारगंज थाना क्षेत्र के निकासीपुर गांव में गुरुवार की सुबह अभिषेक यादव (15) गुरुवार की सुबह अपने पिता ओमप्रकाश यादव (45), मां निर्मला देवी (42) और दादा बांकेलाल यादव (62) के साथ घर से कंपोस्ट खाद लेकर खेत में डालने जा रहे थे। तभी उसके गांव के रहने वाले कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों ने लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से इन पर हमला बोल दिया और चारों को पीट पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


घायलों की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंचे। भीड़ देख आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एसओ दीदारगंज विजय प्रकाश यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एबुलेंस बुलाई लेकिन तब तक अभिषेक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उसकी मां निर्मला, पिता ओमप्रकाश और दादा बांकेलाल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इनका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।

गांव वालों के मुताबिक 21 मई को ओमप्रकाश के पट्टीदार सूर्यभान के बेटी की शादी थी। इसमें आरकेस्ट्रा आया था। नाच के दौरान मनबढ़ हुड़दंग कर रहे थे जिसका ओमप्रकाश ने विरोध किया था। हालांकि यह मामला वहां तो शांत हो गया। लेकिन 29 मई को मनबढ़ों ने अभिषेक को पीटा था।


इस संबंध में दीदारगंज थाने में ओमप्रकाश ने तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस के इसी ढिलाई का परिणाम रहा कि गुरुवार को मनबढ़ों ने पुन: इन पर हमला बोल दिया। पुलिस ने अभिषेक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस अपने स्तर से आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed