{"_id":"5c7f573ebdec2214422f98bb","slug":"azamgarh-man-murdered-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरे में भर कर युवक की लाश को तालाब किनारे फेंका, दो जिलों से जुड़े है हत्या के तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोरे में भर कर युवक की लाश को तालाब किनारे फेंका, दो जिलों से जुड़े है हत्या के तार
Wed, 06 Mar 2019 10:44 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़/गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़/गाजीपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और आजमगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। एक युवक की हत्या के तार दोनों जिलों से जुड़े है। जिसमें आजमगढ़ के रहने वाले युवक की हत्या कर गाजीपुर में लाश को फेंक दिया गया।
गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के भाला बुजुर्ग गांव में मंगलवार रात 9 बजे अज्ञात बाइक सवारों ने बोरे से मुंह बांधकर एक युवक की लाश तालाब के किनारे फेंककर भाग गए। इस दौरान खेत में सिंचाई कर रहे किसान ने देख लिया और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के कम्हारी निवासी मनोज सिंह उर्फ पिंटू (38) पुत्र बृजदेव सिंह का शव है। जब आजमगढ़ में कम्हारी के ग्रामीणों को हत्या की जानकारी हुई तो आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह साढ़े 8 बजे खरिहानी चौराहे को जाम लगा दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आनुसार मनोज ब्याज पर रुपये देने का काम करता था। इसी को लेकर हत्या के कयास लगाए जा रहे है। ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मौके पर जमे थे। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें समझाने की कोशिश कर रही है। दोनों जिलों की पुलिस हत्या के कारणों को तलाशने में जुटी हुई है।