फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh encounter between police and D Nine gang

पूर्वांचल में एनकाउंटर शुरू, मारा गया डी-9 गिरोह का बदमाश जयहिंद

Fri, 04 Aug 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 04 Aug 2017 10:45 AM IST
Azamgarh encounter between police and D Nine gang
मुठभेड़ में मारा गया जयहिंद यादव - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल में आतंक का पर्याय रहे ईनामी बदमाश जयहिंद यादव को गुरुवार की दोपहर आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया, वहीं उसके दो साथी फरार हो गए। बदमाशों की गोली से एसओ मेंहनगर चंद्रभाष्कर द्विवेदी और क्राइम ब्रांच के सिपाही विनय सिंह घायल हो गए।



पुलिस ने जयहिंद के पास से प्रतिबंधित नाइन एमएम की पिस्टल और एक बाइक बरामद की है। बाइक के मालिक का पता लगाया जा रहा है। मारा गया बदमाश जयहिंद यादव तरवां थाना क्षेत्र के खिलवा कंचनपुर गांव का निवासी था।


वह डी-नाइन गिरोह का सक्रिय सदस्य था। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी।  एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि तरवां थाना क्षेत्र के कंचनपुर बाजार में दस मई को दिन दहाड़े सराफ से हुई लाखो रुपये की लूट और जून माह में मेंहनगर, तरवां और मेहनाजपुर के तीन सराफा कारोबारियों से रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन


जांच पड़ताल के दौरान इन घटनाओं के पीछे जयहिंद यादव का नाम प्रकाश में आया। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली तो क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम प्रभारी अरविंद यादव और एसओ मेंहनगर चंद्रभाष्कर द्विवेदी अपनी टीम के साथ मेंहनगर थाना क्षेत्र के रामघाट कुटी के पास योजना तैयार कर बैठ गए।

दोपहर को जहानागंज थाना क्षेत्र की तरफ से एक बाइक पर सवार तीन लोग आते हुए दिखे तो क्राइम ब्रांच के सिपाही विनय सिंह ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर बदमाश ने उस पर गोली चला दिया। गोली विनय के दाहिने हाथ में लग गई।

Azamgarh encounter between police and D Nine gang
घटनास्‍थल पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

गोली की आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मी उस तरफ दौड़े वहीं बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। दूसरी गोली एसओ मेंहनगर चंद्रभाष्कर द्विवेदी के बाएं हाथ में लग गई। हाथ में गोली लगने के बाद भी सिपाही विनय सिंह ने बाइक पर बीच में बैठे जयहिंद को पकड़ लिया और झटका देकर गिरा दिया।

इतने में उसके दो साथी फायर कर भागने लगे। जबकि विनय और जयहिंद में हाथापाई होने लगी। इस दौरान पुलिस वालों की गोली से जयहिंद घायल हो गया। जयहिंद के पेट में दो, पैर और दाहिने हाथ में एक-एक गोली लग गई।

मुठभेड़ की सूचना मिलने पर मौके पर सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद, एसओ तरवां, मेहनाजपुर और जहानागंज पहुंच गए। पुलिस जयहिंद को जब तक अस्पताल ले जाती की उसकी मौत हो गई। जबकि घायल पुलिसवालों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आजमगढ़ के एसपी अजय साहनी ने बताया कि जयहिंद के ऊपर 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। ईनाम की धनराशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने के लिए डीजीपी को रिपोर्ट भेजी गई थी। उसके पास से प्रतिबंधित नाइन एमएम की पिस्टल और बाइक बरामद हुई है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि बाइक लूट की है या किसकी है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed