{"_id":"5936d6384f1c1b901c9c8b5f","slug":"axe-attack-on-bike-riders-at-mirzapur-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार पर कुल्हाड़ी से हमला, ससुर की मौत, दामाद घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार पर कुल्हाड़ी से हमला, ससुर की मौत, दामाद घायल
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Tue, 06 Jun 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओझा के यहां से दामाद के साथ बेटी के घर लौट रहे ससुर को मिर्जापुर के तालर गांव की माइनर के पास घात लगाए बैठे बदमाशों ने पहिए में डंडा डाल कर बाइक गिरा दी और गिरते ही कुल्हाड़ी लेकर टूट पड़े। ताबड़तोड़ प्रहार करके ससुर की हत्या कर दी।
गंभीर रूप से घायल दामाद किसी तरह जान बचाकर गांव पहुंचा। गांव वाले जंगल की ओर दौड़े तो बदमाश भाग गए। सूचना के बावजूद काफी देर तक तो न तो 100 नंबर की पुलिस पहुंची और न ही थाने की। बाद में अज्ञात बदमाशों के विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज क्षेत्र के मधुपुर गांव निवासी किशुन यादव उर्फ बलदेव (60) की बेटी की शादी तालर गांव के कमलेश (30) के साथ हुई है। ससुर और दामाद दोनों सोमवार को मड़िहान थाना क्षेत्र के दीपनगर में किसी ओझा के पास गए थे।
विज्ञापन
ओझैती करा कर लौटते समय रात लगभग साढ़े नौ बजे बाइक सवार ससुर और दामाद जैसे ही अहरौरा के चंदनपुर जाने वाले माइनर के पास पहुंचे, पहले से ही घात लगा कर बैठे पांच बदमाशों ने चलती हुई बाइक के पहिये में डंडा डाल दिया। बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनोें गिर पड़े।
उनके गिरते ही बदमाशों ने कुल्हाड़ी से बालकिशुन पर हमला कर दिया। सिर, गले, पैर तथा पीठ समेत अन्य स्थानों पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। वहीं दामाद पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। किसी तरह दामाद शोर मचाते हुए गांव में भागा।
शोरगुल सुन कर ग्रामीणों को आता देख बदमाश वहां से भाग निकले। घटना के बाद घायल दामाद ने अपने परिजनों को सूचना देते हुए सौ नंबर पर फोन मामले से अवगत कराया लेकिन रात में न तो अहरौरा न ही सौ नंबर पुलिस मौके पर पहुंची।
सुबह होने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ आपरेशन केपी सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया।