फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   At the time of Jayalal, the groom had drink alcohol, bride refused marriage, beatings

शराबी दूल्हे को दुल्हन ने लौटाया उल्टे पांव,बारातियों-घरातियों में जमकर मारपीट

Tue, 23 May 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 23 May 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
At the time of Jayalal, the groom had drink alcohol, bride refused marriage, beatings
demo pic - फोटो : अमर उजाला

शादियों के इस सीजन में नित नए वाकये सुनने को मिल रहे हैं। कहीं प्रेमिका दूल्हे का अपहरण कर ले रही है तो कहीं दुल्हन सुहागरात को फरार हो जा रही है। ताजा घटना वाराणसी की है। दूल्हे ने जयमाल के समय शराब पी रखी थी और दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


वाराणसी के बसंत पट्टी गांव में रविवार की रात शराबी दूल्हे को दुल्हन ने जयमाल मंडप से उल्टे पांव लौटा दिया। दूल्हन के शादी से इंकार पर भड़का दूल्हा मारपीट पर उतर आया। खाने की थाली फेंक दी। घरातियों ने रोका तो विवाद और बढ़ गया।
विज्ञापन


बारातियों और घरातियों में मारपीट के साथ ही टेंट-कनात, कुर्सियों और वाहनों में जमकर तोड़फोड़ हुई। मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। घंटों हुई पंचायत के बाद दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खर्च की भरपाई पर सहमति जताते हुए सुलह कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के धौरूपुर से बारात रविवार की रात बसंतपट्टी गांव में आई थी। जयमाल के लिए दुल्हन मंडप में पहुंची तो दूल्हा और उसके दोस्त पूरी तरह नशे में धुत थे। उनकी हरकतें देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और मंडप से चली गई।

इससे नाराज दूल्हा स्टेज से उतरकर उपद्रव करने लगा। उसे और उसके दोस्तों को घरातियों ने रोका तो मारपीट शुरू कर दी। इस पर घराती भी एकजुट हो गए और फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। आधा दर्जन लोग घायल हुए।

सूचना पाकर रोहनिया इंस्पेक्टर सूचना पाकर जब मौके पर पहुंचे तब तक मारपीट करने वाले अधिकतर बाराती भाग चुके थे। थाने में पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने सुलह कर ली।

बिटिया बोली, नशेड़ियों को सबक जरूरी

At the time of Jayalal, the groom had drink alcohol, bride refused marriage, beatings
बारातियों-घरातियों में जमकर हुई मारपीट के बाद टूटी कुर्सियां - फोटो : अमर उजाला

‘हम बहुत पढ़ेलिखे नहीं हैं लेकिन जो शादी के दिन भी दारू पीकर आ सकता है वह तो हमेशा नशे में ही धुत रहता होगा। ऐसे शख्स से शादी हो जाती तो हमारा जीवन बरबाद हो जाता। हमें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है।’

यह कहना था शराबी दूल्हे से शादी से इंकार करने वाली युवती का। मेहनत-मशक्कत कर परिवार चलाने वाले माता-पिता को भी बिटिया के फैसले पर गर्व है। कहा, हमारी बिटिया ने बिल्कुल सही निर्णय लिया है। हमें दूल्हे के शराबी होने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

उधर, युवती के साहस और फैसले की सराहना बसंतपट्टी ही नहीं बल्कि आसपास के सभी गांवों में लोगों की जुबान पर रही। गांव पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता शर्मिला, राजकुमार आदि ने बिटिया से मुलाकात की और उसके हौसले को सराहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed