फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   At seven locations in the country was uneventful plot

देश में सात स्थानों पर धमाके की थी साजिश

Sun, 24 Jan 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Sun, 24 Jan 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
At seven locations in the country was uneventful plot
कुशीनगर के कसया से शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए लेखपाल के बेटे रिजवान ने खुफिया एजेंसियों की पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। वह पिछले एक साल से सीरिया के आईएसआईएस आतंकी यूसुफ के संपर्क में था। दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। बाद में ई-मेल और ह्वाट्सएप पर बातचीत होने लगी। पिछले कुछ दिनों से वह हैदराबाद, पुणे, बंगलूरू में था।
विज्ञापन




पता चला है कि आईएसआईएस भारत के कुछ लोगों को अपने साथ जोड़कर देश में जनवरी में ही सात स्थानों पर धमाका करना चाहता था। ऑपरेशन का नाम ‘सात कलश’ रखा गया था। अमेरिकी खुफि या एजेंसी सीआईए ने इसे डिकोड कर भारत को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद पूरी तैयारी के साथ शुक्रवार को देश भर से 14 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन




कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के सिसवा मैथिया निवासी लेखपाल निजामुद्दीन का बेटा रिजवान (22) करीब एक साल से यूसुफ के संपर्क में था। यूसुफ उसे जिहाद के लिए भड़काता था। धीरे-धीरे रिजवान उसके बहकावे में आ गया। बाद में वह आईएसआईएस की ओर से लड़ने के लिए तैयार हो गया। करीब दो महीने पूर्व ही रिजवान गोवा गया था। यहां उसे एक आतंकी ने खर्चे के लिए एक लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उसके लिए होटल में कमरा भी बुक कराया गया था। यूसुफ के कहने पर ही रिजवान हैदराबाद में उसके सबसे करीब बताए जाने वाले आतंकी इकलाख से मिला था। इकलाख के जरिए ही उसे ऑपरेशन ‘सात कलश’ की जानकारी मिली थी। यूसुफ भारत में गिरफ्तार किए गए सभी 14 संदिग्धों के संपर्क में था। रिजवान को यूपी एटीएस और एनआईए ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। उसे पूछताछ के लिए मुंबई ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed