{"_id":"2b64d62dd4b1bb5392f2db2f96003aee","slug":"arun-singh-and-sandalwood-sent-to-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुण सिंह और चंदन को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अरुण सिंह और चंदन को भेजा जेल
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफीम तस्कर एवं गाजीपुर के करंडा ब्लाक प्रमुख रजावती देवी के पति अमरनाथ यादव की हत्या मामले में पुलिस ने गाजीपुर निवासी अरुण सिंह और चंदन सिंह को सोमवार को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
कोर्ट के निर्देश पर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। अरुण को शनिवार को गाजीपुर से और चंदन को रविवार की रात बीएचयू अस्पताल से हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। वहीं एक अन्य आरोपी करंड ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी रिंकू सिंह ने गाजीपुर के कोर्ट में समर्पण कर दिया। पुलिस अब चौथे आरोपी विनोद सिंह की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बता दें अफीम तस्कर अमरनाथ यादव की शनिवार की सुबह अकथा-पहड़िया (सारनाथ) मार्ग पर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
चित्रगुप्त नगर स्थित घर से करीब सौ मीटर दूर मिठाई की दूकान के सामने वारदात को अंजाम दिया गया।
अमरनाथ के बेटे आशीष की तहरीर पर करंडा से ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी रिंकू सिंह, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अरुण सिंह, विनोद सिंह और चंदन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
आशीष का आरोप था कि घटना के वक्त चारों आरोपी मौके पर थे और उन्होंने हत्या की है। घटना के दिन ही अरुण को गाजीपुर स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया था।
पता चला कि चंदन 28 जनवरी से ही पीठ दर्द की शिकायत पर बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने रविवार की रात उसे भी पकड़ लिया।
दोनों को सोमवार की शाम पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।
जहां से 14 दिन का न्यायिक रिमांड बनाने के बाद दोनों को जेल भेज दिया। वहीं, अदालत में अरुण सिंह ने समर्थकों से कहा कि सपा सरकार के इशारे पर उन्हें फर्जी मामले में फंसाया गया है।