फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Art Student suicide by jumping from building in varanasi

तीन मंजिला मकान से छात्रा ने कूद कर दी जान, सहेलियों ने बताया देर रात फोन पर किसी से कर रही थी बात

Wed, 01 May 2019 11:56 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 01 May 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
Art Student suicide by jumping from building in varanasi
प्रतीकात्मक चित्र

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक छात्रा द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। मंगलवार देर रात तीन मंजिला मकान से छात्रा ने कूद कर मौत को गले लगा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र के चमरा गोसाईं निवासी पशु चिकित्साधिकारी राम इकबाल प्रजापति की पांच बेटियों में तीसरे नंबर की श्रद्धा बीएचयू से संबद्ध बसंत कन्या महाविद्यालय में बीए आनर्स पेंटिंग की छात्रा थी। श्रद्धा वाराणसी के छोटी गैबी में किराए के मकान में सहेलियों के साथ रहती थी।
विज्ञापन


श्रद्धा के साथ कमरे में रहने वाली उसकी सहेलियों ने बताया कि देर रात वह तीन मंजिला मकान की छत पर फोन पर किसी से बात कर रही थी। बात करते-करते ही उसने छत से छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में मकान मालिक के घर के लोग छात्रा को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिगरा इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके आने पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed