{"_id":"59e601314f1c1b76678b62f3","slug":"army-men-molest-with-women-in-rajdhani-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी एक्सप्रेस में सेना के जवान ने महिला से की छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजधानी एक्सप्रेस में सेना के जवान ने महिला से की छेड़खानी
ब्यूरो,अमर उजाला,मुगलसराय
Updated Tue, 17 Oct 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
rajdhani express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही अप 12423 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में सेना के जवान ने पटना के आसपास महिला से छेड़खानी की। महिला की शिकायत पर टीटी ने कंट्रोल रूम को सूचित किया। सूचना के आधार पर ट्रेन के मुगलसराय पहुंचने पर आरपीएफ ने आरोपित जवान को उतार कर जीआरपी के हवाले कर दिया।
जीआरपी ने जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। सोमवार को असम के दिसपुर निवासी महिला ट्रेन के कोच संख्या बीई-एक के सीट संख्या 25 पर अधेड़ महिला दिल्ली की यात्रा कर रही थी। इसी कोच में सवार हरियाणा के गुरुग्राम निवासी और असम के मयानी स्थित आयुध फैक्टरी में कांस्टेबल मुकेश कुमार भी यात्रा कर रहा था।
पटना के समीप आधी रात के वक्त नशे में धुत सैन्यकर्मी ने महिला से छेड़खानी शुरू कर दी। इस पर महिला ने शोर मचाया तो टीटीई ने कंट्रोल को सूचित कर दिया। टीटीई ने तत्काल मुगलसराय कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन
रात में दो बजे ट्रेन प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंची तो आरपीएफ ने जवान को हिरासत में ले लेकर जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी आरोपी मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इस सबंध में जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर सेना के जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में सूचित किया गया है।