फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Animal recovered putting BJP flag and police sticker on Bolero in chandauli

यूपी: बोलेरो पर भाजपा का झंडा और पुलिस का स्टिकर लगाकर कर रहे थे पशुओं की तस्करी, एक गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2019 03:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 17 Oct 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
Animal recovered putting BJP flag and police sticker on Bolero in chandauli
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की सुबह डांडी के पास भाजपा झंडा लगी गाड़ी से तीन गोवंश बरामद किए हैं। इस दौरान पुलिस ने तस्करी के आरोप में एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। जबकि दो लोग मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


गाड़ी के बंफर पर पुलिस के रंग का स्टिकर भी लगा था। इसके बाद पुलिस आरोपी युवक समेत बोलेरो और गौवंशों को कोतवाली ले आई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस की सख्ती के बाद पशु तस्करों ने तस्करी के पैतरे बदल दिए हैं। पकड़े जाने से बचने के लिए तरह-तरह के नए प्रयोग कर रहे हैं। मुगलसराय कोतवाली पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह सूचना मिली कि एक गाड़ी से पशु भरकर वध के लिए ले जाए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने डांडी के पास घेराबंदी कर सामने से आ रही बोलेरो वाहन को रोकने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने जब वाहन को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी। इसके चलते वह पास के ही डिवाइडर से टकरा गया। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया और दो लोग मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक की शिनाख्त अजीत कुमार निवासी जनसो(मड़ई) के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि सरफराज और बादल नामक युवक मौके से फरार हो गए हैं।

गाड़ी पर बीजेपी का झंडा लगा हुआ था, वहीं पुलिस रंग का स्टिकर भी लगाया गया था। पुलिस गोवंश समेत तस्कर व वाहन को कोतवाली ले आई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed