फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Alcohol shot 'dialect' shot dead

शराब ‘बोली’ तो मार दी गोली

Wed, 09 Sep 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 09 Sep 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
Alcohol shot 'dialect' shot dead

वरुणापुल स्थित पेट्रोल पंप के पास बीते शुक्रवार की रात रवि और उनके भांजे आकाश को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मंगलवार की सुबह कैंट स्टेशन के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने घटना की रात काफी शराब पी रखी थी।

विज्ञापन

 पुरानी रंजिश और एक जमीन की दलाली के रुपयों को लेकर उस रात आरोपियों की रवि और आकाश से कहासुनी हुई। इसके बाद आवेग में आकर दोनों को गोली मार दी गई। रवि की मौके पर मौत हो गई। हालांकि मामले में तीन नामजद तीन सहित चार आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।
विज्ञापन

चोलापुर निवासी रवि यादव और सारनाथ निवासी उसके भांजे आकाश को बीते शुक्रवार को वरुणापुल स्थित पेट्रोल पंप के सामने बदमाशों ने गोली मार दी थी। चोलापुर निवासी रवि के बड़े भाई राजेश यादव की तहरीर पर वरुणा पुल निवासी अनिल यादव, जदीद बाजार कैंट निवासी राजू पाल, जौनपुर के रत्नूपुर निवासी धर्मेंद्र यादव और सिकरौल निवासी राजेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ के बाहर से हत्या में प्रयुक्त बाइक, एक देशी तमंचा और दो कारतूस के साथ नामजद अनिल यादव और घटना के दौरान मौके पर मौजूद रहे जदीद बाजार निवासी रोशन गुप्ता को गिरफ्तार किया।
आरोपियों ने बताया कि रंजिश, रुपयों और बेमतलब के वर्चस्व के लिए शराब के नशे में सब कुछ हुआ। दरअसल, दोनों पक्ष साथ में जमीन बेचने का काम भी करते थे। एक जमीन दोनों पक्षों ने मिलकर बेची थी, उसी का पैसा रवि आरोपियों को नहीं दे रहा था।

इसी के चलते शुक्रवार की रात वरुणापुल स्थित पेट्रोल पंप के सामने दोनों पक्षोें का आमना-सामना होने पर कहासुनी हुई और उसके बाद गोली चली। आरोपियों ने कहा कि गोली कैंट की भुवनेश्वर नगर कॉलोनी निवासी अभिनेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू ने चलाई थी। गिरफ्तार दोनों आरोपी घटना के दौरान मौके पर मौजूद थे। कैंट पुलिस की सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार ने पांच हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed