फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Alcohol salesman murdered with sharp weapon in ghazipur up 

यूपी: सुबह टहलते समय बदमाशों ने युवक का धारदार हथियार से काटा गला, मौके पर मौत

Thu, 02 Jul 2020 12:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 02 Jul 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
Alcohol salesman murdered with sharp weapon in ghazipur up 
सांकेतिक तस्वीर

गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के सरायमुराद अली गांव के पास स्थित चाय की दुकान के पास सुबह टहल रहे सेल्समैन कन्हैया सिंह(26) की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे हत्यारे दिलदारनगर की ओर भाग निकले।

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे क्षेत्राधिकारी सुरेश शर्मा व कोतवाल राजीव सिंह ने शव को कब्जे में लेकर कोतावली भेज दिया। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन



देशी शराब की दुकान के सेल्समैन कन्हैया सिंह शराब की दुकान में अपने एक साथी के साथ रहते थे। सुबह दोनों शौच के लिए गए। कन्हैया लौटकर दुकान के बगल में स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने चले गए। इसी बीच दो बाइक से पहुंचे तीन सशस्त्र बदमाश दुकान के पास मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार से चाय मांगकर बाहर टहल रहे थे। इसी बीच मौका पाकर एक बदमाश ने अचानक धारदार हथियार से सेल्समैन की गर्दन पर वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। सेल्समैन को लहूलुहान देख चाय दुकानदार डर गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा।

जब तक लोग पहुंचे, तकतक बदमाश बाइक से दिलदारनगर की ओर भाग निकले। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सेल्समैन बिहार के समस्तीपुर जनपद के बमौरा विद्यापति नगर का निवासी था। एक साल से दुकान पर सेल्समैन का कार्य करता था। इस बारे में पूछे जाने पर कोतवाल राजीव सिंह ने बताया शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed