फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   again outrage in bhu, three student injured

सीएम योगी के बीएचयू पहुंचने से पहले कैंपस में बवाल, हॉस्टल में घुस कर छात्र को मारी गोली

Sat, 27 May 2017 04:25 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sat, 27 May 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
again outrage in bhu, three student injured
अस्पताल में भर्ती घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काशी आगमन पर अभेद सुरक्षा का दम भरने वाले जिला प्रशासन की हवा बीएचयू के चंद छात्रों ने मिनटों में ही निकाल दी। सीएम के बीएचयू पहुंचने से पहले शिक्षा की राजधानी कहे जाने वाले काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में छात्र गुटों में गोली चलने के बाद मारपीट हुई।
विज्ञापन


दोनों ओर से घायल तीन छात्रों को गंभीर हाल में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर इस घटना के संबंध में बीएचयू के साथ स्थानीय पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। बीएचयू में पढने वाला सेकेंड इयर का छात्र मंयक सामने घाट स्थित महेश नगर में किराये पर रह कर पढ़ाई करता है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात में मंयक के दोस्त को बाइक दुघर्टना में चोट लग गई थी। सूचना मिलने के बाद मयंक मौके पर पहुंचा और घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इसके बाद वह दोस्तों के साथ उनके हॉस्टल चला गया। वह कमरे में गया उसके दोस्त बाहर रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतेन्दू छात्रावास के बाहर कुछ लड़के शोर कर रहे थे। शोर सुनकर जब मयंक बाहर आया तो उसे गोली मार दी।  गोली मयंक के दाहिने जांघ में लगी और वह गिरकर गिरा। इस दौरान हास्टल से से भाग रहे हमलावरों को अन्य छात्रों ने पकड़ लिया और दो को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्राक्टर और लंका पुलिस ने मयंक के साथ घायल आरोपियों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। मयंक ने बताया कि गोली राजन सिंह राठौर और उसके दो साथियों ने मारी है। इस मामले में चार नामजद राजन सिंह,शुभम यादव,शिबू सिंह,अतुल जयसवाल पता अज्ञात सहित चार से पाच अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।


पुरानी रंजिश बनी घटना का कारण
मूल रूप से बेगुसराय बिहार निवासी मयंक महेशनगर में किराए का कमरा लेकर रहता है। शुक्रवार रात वह अपने दोस्तों के साथ भारतेन्दू छात्रावास में था। इस दौरान राजन सिंह राठौर से उसकी फोन पर कहासुनी हुई। कुछ देर में ही राजन दर्जन भर लड़कों के साथ हास्टल पहुंचा और मयंक को गोली मार दी। इस मामले में जहां बीएचयू और लंका पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं है वहीं, कालेज से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मयंक को पुरानी रंजिश में गोली मारी गई है। आरोपी छात्रों से पहले भी उसका विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed