{"_id":"5ff239668408dc4c24fccdacbd1e7fa0","slug":"after-firing-also-arrested-the-former-prime-has-inami-shooter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने के बाद भी पूर्व प्रधान ने इनामी शूटर को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली लगने के बाद भी पूर्व प्रधान ने इनामी शूटर को दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 29 Nov 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के खनांव निवासी पूर्व प्रधान राजा यादव शनिवार की दोपहर सोने की चेन लूटने की कोशिश कर रहे दो बदमाशों से भिड़ गए। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे अखरी पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर हुई।
विज्ञापन
राजा संकटमोचन मंदिर से दर्शन कर अपने ढाबे पर जा रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने अखरी चौराहे का पता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया।
इसी दौरान एक बदमाश ने पिस्टल सटाकर उनकी चेन लूटनी चाही लेकिन राजा विरोध कर उनसे भिड़ गए। इसी बीच बदमाश ने पिस्टल से गोली चली चला दी जो उनकी बाएं हाथ की हथेली में लगी।
विज्ञापन
राजा ने इसकी भी परवाह नहीं की। बदमाश को उन्होंने बीच सड़क पटखनी देने के बाद पैरों के बीच दबोचा लिया। बदमाश की पिस्टल भी छीन ली। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी पहुंचे।
विज्ञापन
बदमाश की जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाद में पता चला कि पकड़ा गया बदमाश एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गए सनी गैंग का शूटर ढाई हजार रुपये का इनामी बदमाश नदेसर निवासी फहीम उर्फ रिंकू है। दूसरा बदमाश बाइक से भाग निकला।
खनांव निवासी राजा यादव उर्फ राजा सरदार के परिवार में लगातार दस साल तक प्रधानी रही है। एक बार वह तो एक बार उनकी मां प्रधान रही हैं।
शनिवार की दोपहर अखरी पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर आगे पहुंचने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। एक ने रोक कर उन्हें बातों में उलझा दिया।
बातचीत के दौरान ही दूसरे बदमाश ने पिस्टल सटाकर चेन लूटने की कोशिश की। राजा चेन पर हाथ डालने वाले बदमाश से भिड़ गए। खुद को फंसता देख बदमाश ने गोली चला दी।
गोली राजा के बाईं हथेली में लगी। इसके बाद भी उन्होंने बदमाश को नहीं छोड़ा और उसे दबोचे रखा। इतने में बदमाश के हाथ से पिस्टल गिर गई।
शोर मचाने पर पास के खेत में काम करने वाले अन्य लोग भी पहुंच गए। बदमाश की जमकर पिटाई की गई। सौ नंबर पर सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।
बदमाश को किसी तरह मुक्त कराकर बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। राजा का भी मंडलीय अस्पताल में उपचार कराया गया।
पकड़े गए बदमाश ने पहले अपना नाम अमित जायसवाल बताया लेकिन बाद में पूछताछ में पता चला कि वह फहीम है। पता चला है कि उसके फरार साथी का नाम विजेंद्र उर्फ सोनू सिंह है।
मूल रूप से कानपुर निवासी सोनू अर्दली बाजार में किराए पर रहता है। घटना के संबंध में एसएसपी आकाश कुलहरि का कहना है कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लुटेरों के गिरोह के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही गिरोह के अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।