{"_id":"5d4a73b88ebc3e6d243bcd6b","slug":"advance-bail-application-rejected-of-six-accused-in-uppsc-paper-leak-case-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी : पेपर लीक मामले में छह आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपीपीएससी : पेपर लीक मामले में छह आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज
Wed, 07 Aug 2019 12:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
यूपीपीएससी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में आरोपी चोलापुर थाना के दशनीपुर के शैलेंद्र कुमार सिंह, जौनपुर के नेवढ़िया के अजीत कुमार व अजय कुमार चौहान, गाजीपुर के सुहवल के प्रभुदयाल सिंह यादव और आसनसोल के गणेश व रंजीत की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। यह आदेश विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम चतुर्थ रामचंद्र की अदालत ने दिए।
विज्ञापन
आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी का विरोध प्रभारी डीजीसी मुन्नालाल यादव और एडीजीसी विनय कुमार सिंह ने किया। यूपीपीएससी द्वारा जुलाई 2018 में आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुई धांधली का 28 मई 2019 को एसटीएफ ने खुलासा किया था।
विज्ञापन
प्रकरण में कोलकाता निवासी प्रिंटिंग प्रेस मालिक कौशिक कुमार कर और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मामले की जांच कर रहे विवेचक के अनुसार, चोलापुर थाने में दर्ज इस मुकदमे की तफ्तीश अंतिम दौर में हैं और चार्जशीट जल्द ही अदालत में दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन