यूपी: नहीं रुक रहा तेजाब का हमला, छह लोगों ने महिला पर फेंका तेजाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने छह लोगों पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है। महिला ने मंगलवार शाम को एसिड फेंकने के आरोप में पुलिस को तहरीर दी है। एसिड से जले स्थान को देख पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र की एक महिला मंगलवार की देर शाम थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में उसने आरोप लगाया कि मैं करीमुद्दीनपुर बाजार में सामान खरीदने के लिए जा रही थी। इसी दौरान शाम को करीब साढ़े चार बजे मैं जैसे ही गांव के पोखरे के पास पहुंची कि पहले से घात लगाए बैठे शेरमठ गांव निवासी भोला यादव, विनय यादव, हरि यादव, रामा यादव, नगीना यादव एवं रानी कनौजिया घेर कर जान मारने की नियत से मेरे ऊपर पर एसिड फेंक दिया, जिससे मेरा दाहिना कंधा जल गया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल मुआयना स्वास्थ्य केंद्र बाराचवर पर कराया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
संबंधित धाराओं में उनका चालान कर जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला द्वारा तहरीर में या मौखिक इस बात का उल्लेख नहीं किया गया है कि किन कारणों को लेकर उसके साथ यह घटना हुई। फिर भी मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि का उपचार करने वाले चिकित्सक ने बताया कि महिला के शरीर पर टायलेट साफ करने में इस्तेमाल करने वाला एसिड फेंका गया है।