फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a writman sentenced to four year prison in the charge of taking bribe

दो सौ रुपये घूस लेने के आरोपी लेखपाल को चार साल की कैद

Thu, 27 Apr 2017 08:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 27 Apr 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
a writman sentenced to four year prison in the charge of taking bribe
11 दिसंबर, 1997 को रंगे हाथ पकड़ा था एंटी करप्शन - फोटो : demo
विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम जितेंद्र कुमार पांडेय की अदालत ने घूस लेने के मामले में अभियुक्त लेखपाल गोपाल कृष्ण यादव को चार साल के कठोर कारावास व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


अभियोजन के एडीजीसी मुन्नालाल यादव के अनुसार शिकायतकर्ता जीतन प्रसाद ने एंटी करप्शन विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोप था कि गाजीपुर की मोहम्मदाबाद तहसील के सियाह क्षेत्र के लेखपाल गोपाल कृष्ण यादव ने जीतन प्रसाद से खतौनी व इंतखाब की नकल देने के नाम पर 500 रुपये रिश्वत मांगी। बाद में 200 रुपये रिश्वत लेकर नकल देने को तैयार हुआ।
विज्ञापन


11 दिसंबर, 1997 को गाजीपुर के कासिमाबाद स्थित किसान सेवा केंद्र गंगोली में एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल गोपाल कृष्ण यादव को 200 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed