फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a women arrest in bhadohi incharge of helping in rape

शादी का झांसा देकर किया बलात्कार, षड्यंत्र रचने वाली महिला गिरफ्तार

Wed, 05 Apr 2017 08:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही Updated Wed, 05 Apr 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
a women arrest in bhadohi incharge of helping in rape
पुलिस गिरफ्तार महिला का आपराधिक इतिहास खंगाल रही - फोटो : demo
शादी का झांसा देकर गोपीगंज की एक युवती के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिलाने वाली महिला को बुधवार को भदोही जिले के सुरियावां रेलवे स्टेशन से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।     
विज्ञापन


एसपी डीपीएन पांडेय ने बताया कि जौनपुर जिले मछलीशहर निवासी जुगनू, कल्लू और सबीना वर्तमान में सुरियावां के अंबेडकर नगर में रहते हैं। डेढ़ माह पूर्व गोपीगंज की एक महिला ने दुष्कर्म के मामले में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें महिला को शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने का आरोप है।
विज्ञापन


आरोप है कि पांच माह पूर्व जुगनू गोपीगंज से पीडि़त महिला को लेकर सुरियावां गया और वहां उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अवैध संबंध बना लिया था। पीड़ित महिला ने परिवार वालों को जानकारी दी तो आरोपियों ने शादी की बात कहकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में शादी कराने का प्रयास किया गया, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। तब पीडि़त महिला ने गोपीगंज थाने में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। एसपी ने बताया कि तफ्तीश के लिए केस सुरियावां थाने को स्थानांतरित कर दिया गया।

विवेचना में तीनों अभियुक्तों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य और संलिप्तता मिली। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी महिला ट्रेन पकड़कर भागने वाली है। तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार महिला का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।


पुलिस के अनुसार सबीना के बेटे कल्लू पर जौनपुर में लूट, हत्या, चोरी समेत 53 मामले कई थानों में दर्ज हैं। कल्लू उर्फ अनवर मछलीशहर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इस समय वह मिर्जापुर जेल में लूट के मामले में बंद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed