फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a girl raped after joining job, complained file into ssp in sonebhadra

पहले दिलाई नौकरी फिर किया बलात्कार, पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार

Fri, 20 Jan 2017 05:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र Updated Fri, 20 Jan 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
a girl raped after joining job, complained file into ssp in sonebhadra
एसपी से पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार
सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज नगर में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में कार्यरत  एएनएम के साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार की शाम पीड़िता ने एसपी को आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र सौंप कर मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

एसपी ने कोतवाल को अविलंब प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
शुक्रवार को पुलिस आरोपी के घर गई, लेकिन उसका पता नहीं चला।
पीड़िता का आरोप है कि छह माह पूर्व राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव निवासी एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई।
युवती ने उस व्यक्ति से नौकरी दिलाने की बात कहीं तो उसने कहा कि मेरे मकान में अस्पताल है, उसी में आप जैसी डिग्री धारक की जरूरत है।
प्रतिमाह आपको दस हजार रुपये दिया जाएगा। उक्त विपक्षी की बातों पर विश्वास करके अस्पताल में कार्य करने लगी। विपक्षी थोड़ा बहुत पैसा देता था और अकेले पाने पर छिंटाकशी करता था।
विज्ञापन

कुछ माह उसने जबरत संबंध बनाया। इसके बाद उसने घटना की सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी।
गुरुवार की दोपहर 12 बजे पीड़िता विपक्षी के मकान पर बकाया पैसा मांगने गई तो आरोपी व्यक्ति ने कहा कि अस्पताल बंद है, तुम्हारा पैसा नहीं दूंगा और भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने कहा कि पीड़िता की शिकायती पत्र की जांच कर उचित कार्रवाई करने के लिए कोतवाल को निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed