फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a case filed against samajwadi party leaders in charge of cheating at azamgarh

सपा नेता पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, कॉलेज में दाखिला कराने को लिए थे 34 लाख

Tue, 23 May 2017 02:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 23 May 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
a case filed against samajwadi party leaders in charge of cheating at azamgarh
मुंबई में धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में गिरफ्तार हुआ है
आजमगढ़ जिले के आमगांव निवासी बीडीसी व खुद को सपा नेता बताने वाले ठाकुर मनोज सिंह पर रविवार को धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  पीड़ित अशोक यादव ने तहरीर में आरोप लगाया है कि वाराणसी के एक मेडिकल कालेज में दाखिला कराने के लिए वर्ष 2015 में 34 लाख रुपये ठाकुर मनोज सिंह ने लिए थे।
विज्ञापन


दाखिला न होने पर 24 लाख रुपये तो लौटा दिए जबकि 10 लाख रुपये अब तक नहीं वापस किए। मांगने पर अपनी पहुंच की धौंस जमाते हुए धमकी दे रहा है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।            
विज्ञापन


आवास विकास कालोनी कानपुर के रहने वाले अशोक यादव ने दीदारगंज के आमगांव निवासी ठाकुर मनोज सिंह के खिलाफ दीदारगंज थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि प्रदेश में सपा शासन में मनोज का अक्सर लखनऊ में आना-जाना था। वहीं उससे मुलाकात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अशोक यादव ने अपनी बेटी का दाखिला वाराणसी स्थित एक मेडिकल कालेज में कराने का आग्रह किया। इस पर मनोज ने कहा कि हमारी वाराणसी के एक मेडिकल कालेज में अच्छी जान पहचान है, वह एडमिशन करा देंगे।

मनोज के झांसे में आकर अशोक यादव ने वर्ष 2015 में उसे एकमुश्त 34 लाख रुपये दिया। अशोक यादव ने यह रकम मनोज को उसके पैतृक गांव आमगांव आकर दी। बावजूद इसके ठाकुर मनोज सिंह एडमिशन नहीं करवा सका। दाखिला न होने पर अशोक यादव ने दी गई रकम वापस मांगी।

दबाव डालने पर मनोज यादव ने 24 लाख रुपये लौटा दिया। लेकिन 10 लाख रुपये अब तक नहीं दिया। उल्टे अपनी पहुंच का धौंस दिखाते हुए अशोक को चुप करा दिया। उधर पांच दिन पूर्व धोखाधड़ी के एक मामले में ठाकुर मनोज सिंह को मुंबई की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मनोज के पकड़े जाने के बाद अशोक यादव ने रविवार को दीदारगंज थाने पहुंचे और मनोज सिंह के विरुद्ध थाने में केस दर्ज कराया। 

खुद को बताता था बड़ा कद्दावर नेता

a case filed against samajwadi party leaders in charge of cheating at azamgarh
samajwadi party
बता दें कि ठाकुर मनोज सिंह पहले अपने आप को राजद का प्रवक्ता बताता था। उसके आजमगढ़ में बड़ी-बड़ी होर्डिंग और पोस्टर लगते थे। बाद में प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद वह सपा में चला गया और अपने को समाजवादी पार्टी का महाराष्ट्र प्रदेश सचिव बताता था।

आजमगढ़ में सपा के किसी भी बड़े पदाधिकारी के आने पर बड़ी-बड़ी होर्डिंग टंगवाता था। उधर, सपा के जिला सचिव एसके सत्येन ने बताया कि ठाकुर मनोज का सपा से कोई लेना देना नहीं है। वह बड़े नेताओं के पीछे खड़े होकर फोटो खिंचवाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed