{"_id":"586e59064f1c1b1c7e15a8d3","slug":"a-car-robbery-at-varanasi-shaktinagar-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बदमाशों ने लूटी कार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बदमाशों ने लूटी कार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
Updated Thu, 05 Jan 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
नशीले पदार्थ खिलाकर बदमाशों ने लूटी कार
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर वैरिटो (कार) सवार युवक को बदमाशों ने अहरौरा थाना क्षेत्र के लखनिया दरी के पास जहरीला पदार्थ खिला कर कार लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने कार मालिक को अचेतावस्था में घटना स्थल से थोड़ी पर सड़क किनारे फेंक दिया और गाड़ी लेकर भाग निकले।
होश में आने पर युवक ने 100 नंबर पर फोन कर घटना से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को सीएचसी अहरौरा ले गई। इलाज के बाद गुरुवार की सुबह घटना की तहरीर थाने में दी गई।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है। पड़री थाना क्षेत्र के पैड़ापुर गांव निवासी आशीष धर दूबे (30) बुधवार की रात घर से सोनभद्र के ओबरा जा रहा था। वह जैसे ही जमुई से अहरौरा मार्ग पर आगे बढ़ा कि तभी सुनसान इलाके में खड़ी एक महिला ने गाड़ी रोकने का इशारा किया।
विज्ञापन
युवक गाड़ी को धीमा कर महिला से पूछताछ करने लगा कि क्या समस्या है। इस पर महिला ने अपने बच्चे की बीमारी का हवाला देते हुए सृकत में छोड़ने के लिए गुहार लगाई।
भुक्तभोगी ने बताया कि महिला को गाड़ी में बैठाने के बाद लगभग 200 मीटर की दूरी पर दो अन्य युवक भी दिखाई दिए। महिला के अनुरोध करने पर दोनों युवकों को गाड़ी में बैठा लिया।
युवक जैसे ही वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग से होत हुए लखनिया दरी के समीप पहुंचा कि तभी कार में बैठे बदमाशों ने उसे जहरीला पदार्थ खिला कर बेहोश कर दिया।
अचेत होने पर उसे लखनिया दरी के पास ही फेंकते हुए कार लेकर फरार हो गए। घटना के दो घंटे बाद युवक होश में आया तो उसने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को मामले से अवगत कराया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में पड़े युवक को आनन फानन में अहरौरा सीएचसी पहुंचाया।
इलाज के बाद कुछ ठीक होने पर गुरुवार सुबह युवक ने अज्ञात कार लुटेरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस मामला पंजीकृत कर कार को बरामद करने में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि युवक सोनभद्र के ओबरा के एक निजी प्लांट में किराए पर गाड़ी चलवाने का कार्य करता है।