फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a baloon Gas cylinder blast in mau, sailor death

मऊ में गुब्बारा फुलाते वक्त फटा सैलेंडर, विक्रेता की मौत

Wed, 08 Feb 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ Updated Wed, 08 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
a baloon Gas cylinder blast in mau, sailor death
इस्लामाबाद मुहल्ले में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के इस्लामाबाद मुहल्ले में बुधवार की शाम गुब्बारे में हवा भरते समय सिलेंडर फटने से विक्रेता की मौत हो गई। विस्फोट की आवाज से मुहल्ले में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पर लेकिन कोतवाली प्रभारी ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया। मृत सिप्ते हसन (60) मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सैयदवाड़ा मुहल्ले के निवासी थे। वह गैस गुब्बारा बेचकर परिवार का भरण पोषण करते थे।
विज्ञापन

बुधवार को वह ठेला लेकर इस्लामाबाद मुहल्ले में पहुंचे। हवा भरते समय गैस का सिलेंडर फट गया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
धमाके की आवाज सुनकर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन फिर वापस लौट गई।
संपर्क करने पर कोतवाली प्रभारी मुहम्मदाबाद गोहना सुनील तिवारी ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed