{"_id":"5c9532b7bdec22147609e5c2","slug":"91553281719-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में दलित को होलिका में फेंका-MIRZAPUR","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिर्जापुर में दलित को होलिका में फेंका-MIRZAPUR
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलिया (मिर्जापुर)। बबुरा कलां गांव में बुधवार की रात पिता-पुत्र ने एक दलित वृद्ध को होलिका दहन में शामिल होने से मना किया और न मानने पर उन्हें होलिका में फेंक दिया। इससे वह झुलस गए। पीड़ित का पीएचसी में इलाज कराया गया। आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया।
बबुरा कला गांव निवासी बृजलाल दलित (60) बुधवार रात साढ़े नौ बजे धरकार बस्ती में होलिका दहन के दौरान पास खड़े होकर पूजा कर रहे थे। उनका आरोप है कि इसी दौरान रघुनाथ सिंह गांव निवासी छोटेलाल और उनके बेटे राघवेंद्र सिंह आ गए और मुझे होलिका में शामिल न होने के लिए कहा। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मुझे जलती होलिका में फेंक दिया। इससे बायां हाथ तथा पैर झुलस गया। इसके बाद ग्रामीण बृजलाल को पीएचसी ले गए। इलाज के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शुक्रवार शाम छोटे लाल सिंह और राघवेंद्र सिंह के खिलाफ एससी, एसटी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। सीओ लालगंज प्रमोद कुमार का कहना है कि वृद्ध धक्के की वजह से गिर गए होंगे। हाथ-पैर झुलसा है। अगर वृद्ध को फेंकने की पुष्टि हुई तो आरोपियों पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।