{"_id":"59e502d74f1c1b87698b60bb","slug":"81508180695-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाह को अगवा किया-JAUNPUR","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गवाह को अगवा किया-JAUNPUR
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर (जौनपुर)। सब रजिस्ट्रार कार्यालय में सोमवार को बैनामा रोकने आए मनबढ़ों ने मारपीट कर एक गवाह को अगवा कर लिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में उपनिबंधक राकेश सिंह ने बैनामे की कार्यवाही पूरी की। तहरीर मिलने पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
तहसील क्षेत्र के बोड़ेपुर गांव निवासी सुरेश जमीन का बैनामा करने आए थे। जमीन खरीदने वाले बीरबलपुर निवासी समर बहादुर ने बैनामे में विक्रेता सुरेश के भाई शिवशंकर एवं उसी गांव के जंगीलाल पटेल को गवाह बनाया था। जब अधिवक्ता बृजेश श्रीवास्तव कार्यालय में बैनामे का दस्तावेज तैयार कर उपनिबंधक कार्यालय की ओर जाने लगे, उसी दौरान छह बदमाशों ने आकर कार्यालय में हंगामा किया। वे क्रेता, विक्रेता व गवाहों को घसीटकर बाहर ले गए और मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर भीड़ जुट गई। इसी बीच बदमाश सुरेश के भाई शिवशंकर को जबर्दस्ती मोटर साइकिल पर बैठाकर उठा ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पूछताछ के बाद सुरेश ने भाई को अगवा करने का ताजुद्दीनपुर निवासी एक व्यक्ति पर आरोप लगाया। उनका कहना था कि इस जमीन को कम कीमत में खरीदने का काफी दिन से वे दबाव बना रहे थे। सफलता न मिलने पर मारपीट कर भाई को अगवा कर लिया। इसी बात की कोतवाली में तहरीर भी दी। वैसे गवाह बदलकर पुलिस की उपस्थिति में बैनामा करवाया गया। कोतवाली पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये दबिश दे रही है।