फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रोजगार सेवकों ने ब्लॉक कार्यालयों पर जड़े ताले

रोजगार सेवकों ने ब्लॉक कार्यालयों पर जड़े ताले

Fri, 01 Sep 2017 02:08 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
रोजगार सेवकों ने ब्लॉक कार्यालयों पर जड़े ताले
वाराणसी। बकाया मानदेय का भुगतान करने, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और हटाए गए साथियों को पुन: तैनाती देने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को ग्राम रोजगार सेवक सड़कों पर उतर आए। जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर जुटे रोजगार सेवकों ने तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देती तो लखनऊ तक आंदोलन किया जाएगा। अंत में उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंप कर मांगों के प्रति सकारात्मक कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

चिरईगांव ब्लॉक में सुबह 10 बजे से रोजगार सेवक जुट गए। इसके बाद ब्लॉक कार्यालय पर ताला बंद कर धरने पर बैठ गए। दोपहर बाद मौके पर पहुंचे उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी को मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र सौंपा। धरने में अतुल, मुकेश, साधना, अवधेश, इंदू, योगेश, आशा, काशीनाथ, राहुल, दुर्गावती और सीता वर्मा आदि शामिल थीं। सेवापुरी में ब्लॉक अध्यक्ष धीरज कुमार मौर्या के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने तालाबंदी और धरना प्रदर्शन किया। अंत में खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें मनोज कुमार पाठक, चंदा शुक्ला, अमित पटेल, सुषमा, गीता, दुर्गावती, रागिनी, अरविंद पटेल और अमित सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

पिंडरा में ब्लॉक अध्यक्ष राकेश वर्मा के नेतृत्व में धरना दिया गया। ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि पांच सितंबर को रोजगार सेवक जुलूस लेकर जिला मुख्यालय तक जाएंगे। इसके बाद 12 सितंबर को लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में बेमियादी धरना दिया जाएगा। धरने में देवेंद्र, घनश्याम, अमित, अरविंद, अजय, मुन्ना, रमेश, ओम प्रकाश, अनिल, संतोष, श्रीप्रकाश, साक्षी, आरती, किरन, रीना, रेखा और संगीता आदि शामिल थीं। बड़ागांव ब्लॉक में लव कुमार जायसवाल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन के बाद बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें विवेक कुमार जायसवाल, कमलेश सिंह, रविकांत सिंह, आशीष त्रिपाठी, पंकज और धर्मेंद्र कन्नौजिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आराजीलाइन में ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया गया। अंत में खंड विकास अधिकारी हेमंत सिंह को मांगपत्र सौंपा गया। इसमें जय शंकर यादव, राकेश सिंह, कमलेश, अजीत कुमार वर्मा, संजय वर्मा, प्रीति सिंह, सुनीता पटेल, अवधेश कुमार, शीला यादव, रेखा यादव और इंदु कुमारी आदि शामिल थीं। हरहुआ में राजकुमार और भगत सिंह यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें प्रेम कुमार, अरविंद कुमार, मुलायम सिंह यादव, कपिल, सुरेश, हनुमान यादव, चंदा देवी, अपर्णा, नीमा देवी और डिंपल शर्मा आदि शामिल थीं। इसी तरह काशी विद्यापीठ ब्लॉक पर भी रोजगार सेवकों ने तालाबंदी और धरना प्रदर्शन किया। इसमें सत्यप्रकाश सिंह, राजकुमार पाल, नीरज शर्मा, विक्रम पटेल, संतोष पटेल, शोभनाथ, अजय, सुरेश, प्रमोद, आशा देवी, ओमप्रकाश, देवराज, संगीता और मनोज आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed