फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नहर में मिला बच्चे का शव

नहर में मिला बच्चे का शव

Wed, 13 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
नहर में मिला बच्चे का शव
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहां गांव के पास नहर में बुधवार की सुबह दो साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह चरवाहों ने नहर में दो साल के बच्चे का शव देखा और शोर मचाने लगे। उनकी आवाज सुनकर अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोग बच्चे की पहचान करने में जुट हुए थे। इसी बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। लोगों से बच्चे के संबंध में पूछताछ की, तो पता चला कि यह बच्चा मुसहर बस्ती में रहने वाली विक्षिप्त महिला का है। वह मांग कर खाती और इधर-उधर घूमती रहती है। बच्चे की मां के संबंध में बस्ती सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि बच्चे की मौत ठंड लगने की वजह से हुई है। इसके बाद वह शव को नहर की तरफ लेकर गई थी। जबकि कुछ लोग बच्चे की हत्या की आशंका जता रहे हैं। थानाध्यक्ष संपूर्णानंद राय ने बताया कि बच्चे के शेव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी मौत किन कारणों से हुई है, इसका पता रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। लोगों के अनुसार बच्चे की मां विक्षिप्त है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed