फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   स्कार्पियों के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

स्कार्पियों के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 06 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
स्कार्पियों के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत
जंगीगंज/सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के केवटाही मोड़ के पास सोमवार को देर शाम स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा दूसरा छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया है। बताया जाता है दोनों छात्र सीतामढी में परीक्षा देकर बाइक से लौट रहे थे। अपने ननिहाल दवनपुर में रह कर पढ़ रहे दो छात्र राज शुक्ला उर्फ पारुल (18) व अभिनव दुबे उर्फ सूरज (17) पुत्र विजय नाथ दुबे सोमवार को सीतामढ़ी से सीबीएससी की परीक्षा देकर बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ते मे केवटाही के पास पीछे से आ रहे स्कार्पियो ने धक्का मार दिया। इस दौरान स्कार्पियो में बाइक फंस जाने से घसीटते हुए आधा किलो मीटर दूर तक चले गए, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गोपीगंज निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां राज शुक्ला की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। लेकिन ट्रामा सेंटर पहुंचते ही राज ने दम तोड़ दिया । घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला मृतक छात्र अपने माता पिता का एकलौता पुत्र बताया जा रहा है। वही कोइरौना पुलिस घटना से अनभिज्ञता जाहिर कर रही है। मार्गदुर्घटना में मृत राजदवनपुर कलनुवा में नाना रामहिन्छ शुक्ल के घर रहकर पढ़ता था। वह मूल रूप से इलाहाबाद जिले के नीबी गारापुर सहसों अरविंद शुक्ल का इकलौता पुत्र था। मार्ग दुर्घटना में मृत होने पर गांव में गहरा शोक है। वह स्थानीय परीक्षा देने सीतामढ़ी गया था और बाइक पर पीछे बैठा था। माता इंदु देवी यही दवनपुर में ही थीं। उनका रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed