{"_id":"5c51ea73bdec22270f4fc59d","slug":"51548872307-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही -2","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भदोही -2
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौरी। भदोही-बाबतपुर मार्ग पर बुधवार की देर रात मानिकपुर में ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। देर रात तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
मानिकपुर गांव में पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की रात लगभग नौ बजे बाइक सवार युवक को ट्रक ने धक्का मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार दिए जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। उसके नाम को लेकर देर रात तक तरह तरह के चर्चे होते रहे। आवाज सुन घटना स्थल पर भीड़ जमा होने लगी।रोटहा गांव से भी मृतक का संबंध होने को लेकर बातें होती रहीं। चौरी थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए रहे हैं। अभी तक शिनाख्त के लिए कोई भी आगे नहीं आया है।