फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मंदिर से घाट तक का रास्ता और चौड़ा होगा

मंदिर से घाट तक का रास्ता और चौड़ा होगा

Sun, 25 Nov 2018 01:23 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
मंदिर से घाट तक का रास्ता और चौड़ा होगा
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में प्रस्तावित मणिकर्णिका घाट से बाबा विश्वनाथ मंदिर तक का रास्ता और चौड़ा किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कॉरिडोर के नक्शे में बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ाने पर काम करने को कहा है। सीएम के निर्देश के बाद कंसलटेंट कंपनी ने अपना काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

25 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बन रहे मंदिर कॉरिडोर का निर्माण 4 फेज में होना है। इसके लिए कंपनी ने नक्शा तैयार किया था, जिसका प्रेजेंटेशन मुख्यमंत्री के समक्ष शुक्रवार की देर शाम मंदिर कार्यालय में किया गया। मुख्यमंत्री ने इसकी विस्तृत जानकारी ली तो मंदिर से घाट तक जाने वाले रास्ता काफी संकरा दिखा। इस पर उन्होंने इस मार्ग की चौड़ाई को बढ़ाने को कहा। ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु गंगा स्नान कर मंदिर में सीधे प्रवेश कर सकें। उन्होंने कई और निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधा की बात कही।
विज्ञापन

डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के लिए हो व्यवस्था
उन्होंने कहा कि अगर बड़े आयोजनों जैसे कि सावन मास और शिवरात्रि पर एक से सवा लाख श्रद्घालु एक दिन में आते हैं तो इस कॉरिडोर में अधिक से अधिक लोगों के मंदिर परिसर में रहने की व्यवस्था होनी चाहिए। इसलिए डेढ़ लाख से अधिक लोगों के एक साथ रहने की व्यवस्था होनी चाहिए। विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कॉरिडोर के नक्शे में कुछ आंशिक संशोधन किए जा रहे हैं। इस संशोधन के बाद ही अब आगे टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed