{"_id":"5b81a6f842c7924658644160","slug":"41535223544-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में सड़क हादसे में दो की मौत-AZAMGARH","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलिया में सड़क हादसे में दो की मौत-AZAMGARH
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के आसन गांव के पास शुक्रवार की देरशाम सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवारों में किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।
खेजुरी थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव निवासी सर्वजीत कुमार (30) पुत्र गोरखराम अपने पट्टीदार विनोद राम (23) पुत्र सुशील राम तथा अपने बड़े भाई इंद्रजीत के साले गड़वार थाना क्षेत्र के हथौरी रतसर निवासी अर्जुन राम (29) पुत्र केदार राम के साथ जनऊपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। आसन गांव के पास तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे सर्वजीत, अर्जुन व विनोद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने सर्वजीत और अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। विनोद का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
डेढ़ माह पहले लौटा था दुबई से
हरिपुर गांव निवासी सर्वजीत राम दुबई में फीटर का काम करता था। डेढ़ माह पहले ही वहां से लौटा था। परिजनों की मानें तो वह अपनी छोटी बहन की शादी के सिलसिले में रुका था। बहन राखी पर उसके रहने को लेकर काफी उत्साहित थी, लेकिन विधाता को शायद उसकी खुशी मंजूर नहीं हुई।
विज्ञापन
पिता की मौत से अंजान रहा मासूम बेटा
बलिया। तीन भाईयों में माझिल सर्वजीत अपने परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। शुक्रवार की शाम घर से ससुराल के लिए निकला तो उसे क्या पता था कि अब लौटेगा ही नहीं। घर पर पत्नी आरती के अलावा सभी परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। वहीं सर्वजीत का डेढ़ वर्षीय पुत्र अंकुश पिता की मौत से पूरी तरह अंजान रहा।