फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   खाद्यान्न की कालाबाजारी में दो के खिलाफ मुकदमा

खाद्यान्न की कालाबाजारी में दो के खिलाफ मुकदमा

Fri, 01 Sep 2017 02:08 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खाद्यान्न की कालाबाजारी में दो  के खिलाफ मुकदमा
खाद्यान्न की कालाबाजारी में दो पर मुकदमा
विज्ञापन



अजगरा विधायक ने बुधवार की रात पकड़ा था सरकारी अनाज से लदा ट्रक
आपूर्ति विभाग और पुलिस की मिलीभगत से व्यापक पैमाने पर चल रहा खेल

अमर उजाला ब्यूरो

दानगंज। गरीबों के अनाज की कालाबाजारी का खेल व्यापक पैमाने पर चल रहा है। बुधवार की रात अजगरा विधायक ने मल्लेपुर, अजगरा से सरकारी गेहूं लदा ट्रक पकड़ा था। गुरुवार को इस मामले में दो लोगों के खिलाफ चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अनाज की कालाबाजारी का हफ्ते में यह दूसरा मामला सामने आया है। इसके बावजूद अधिकारी प्रभावी कार्रवाई करने की बजाय कागजी कोरम पूरा कर पल्ला झाड़ लेते हैं।
अजगरा विधायक कैलाश सोनकर ने बुधवार की रात मल्लेपुर, अजगरा एक ट्रक को पकड़ा था, जिस पर 140 बोरी सरकारी गेहूं लदा हुआ था। तत्काल उन्होंने मौके पर एसडीएम सदर, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पुलिस को बुला कर अनाज को सौंपा था। इस मामले में दानगंज निवासी राजकुमार और मल्लेपुर, अजगरा निवासी संतोष के खिलाफ चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके पहले 24 अगस्त को चोलापुर ब्लाक के गोला में सीओ पिंडरा अभिनव यादव ने 38 बोरी गेहूं और 58 बोरी चावल पकड़कर आपूर्ति विभाग को सौंपा था। इस मामले में गणेश गुप्ता समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। सूत्रों की माने तो खाद्यान्न माफिया कोटेदारो से अनाज खरीदकर जौनपुर और गाजीपुर में सप्लाई करते हैं। इस खेल में आपूर्ति विभाग और अजगरा पुलिस भी संलिप्त है।
विज्ञापन



इनसेट-
-------
मुरली गांव का कोटा निलंबित
दानगंज। चोलापुर ब्लाक की मुरली ग्राम पंचायत का कोटा निलंबित कर दिया गया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि जून में औचक निरीक्षण के दौरान कोटे में कई खामियां पाई गई थीं। उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से ज्यादा वसूली करने के साथ अभद्रता की शिकायतें मिली थीं। इस मामले में कोटेदार सहादुर विश्वकर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया था। जवाब न मिलने पर कोटा निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed