{"_id":"5b8af31642c7924671664f0b","slug":"31535832854-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट गोदाम के कर्मचारी पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमेंट गोदाम के कर्मचारी पर फायरिंग
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपुर। गणेशपुर में शनिवार की दोपहर सीमेंट की खराब बोरियां उतरवाने से मना करने पर गोदाम के कर्मचारी और ट्रक चालक के बीच कहासुनी होने लगी। इसी दौरान ट्रक चालक के कॉल करने पर आए उसके दोस्त ने तमंचे से गोदाम के कर्मचारी गहरपुर निवासी विवेक विशाल मिश्रा (35) पर फायरिंग कर दी। तमंचे से निकली गोली कर्मचारी के सिर को छीलते हुए निकल गई। उसे हरहुआ स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शहर में मौजूदगी के दौरान हुई वारदात से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति रही। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर तीन थानों की फोर्स पहुंची। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उसके दोस्त की तलाश की जा रही है।
बड़ागांव थाना अंतर्गत भेलखा निवासी ट्रक चालक साहेबलाल चुनार से 320 बोरी सीमेंट लेकर शिवपुर थाना अंतर्गत गणेशपुर स्थित गोदाम पहुंचा था। इस दौरान सही बोरियां गोदाम में उतार ली गईं। वहीं, बारिश के कारण खराब हो चुकी बोरियों को उतरवाने से गोदाम सहायक गहरपुर निवासी विवेक विशाल मिश्रा (35) ने मना कर दिया। इस पर कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद ट्रक चालक ने कॉल करके एक दोस्त को बुला लिया। विवेक द्वारा उसके दोस्त की बात भी अनसुनी कर देने पर चालक के दोस्त ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। इसके बाद चालक और उसका दोस्त घटनास्थल से भाग निकले। सूचना पर मौके पर शिवपुर, बड़ागांव और कपसेठी थाने की फोर्स पहुंची। पुलिस ने मौके से कारतूस का खोखा बरामद किया है। इस संबंध में सीओ कैंट ने बताया कि चालक को उसके घर से पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही दूसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होगा। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस की दो टीम लगाई गई है।