फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पुलिस के हत् थे चढ़े चंदोली

पुलिस के हत् थे चढ़े चंदोली

Sun, 12 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्
थे चढ़े चंदोली

विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस और क्त्रसइम ब्रांच की टीम ने शनिवार की देर शाम कैली मोड़ के पास मोबाइल चोर गैंग के तीन सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस ने चोरो के पास से विभिन्न कंपनियों के 13 मोबाइल बरामद किया। पकड़े गए चोरो से सदर कोतवाली में पुलिस द्वारा पूछताछ चल रही है। चोरो ने मोबाइल चोरी की कई वारदातों में शामिल होने की बात स्विकार किया है। संभावाना है कि इस गैंग के अन्य सदस्य भी पुलिस की गिरफ्त में फंस सकते है।
मुखबीर की सूचना पर स्थानीय कोतवाली पुलिस और क्त्रसइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को कैली मोड़ के पास घेरेबंदी कर दिया। इसी दौरान तीन संदिग्ध लोग मोड़ की तरफ आते दिखाई दिए। पुलिस ने इशारा करके उन्हे रुकने को कहा तो सभी दूसरी दिशा में भागने लगे। पुलिस ने हल्की मुठभेड़ के बाद तीन संदिग्धों को धर दबोचा। पुलिस ने तलाशी लिया तो तीनों के पास 13 मोबाइल सेट बरामद हुए। पूछताछ और हल्का बल प्रयोग करने के बाद सभी ने मोबाइल चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्विकार किया और बरामद मोबाइलों को भी चोरी का होना स्विकार किया। पुलिस तीनों मोबाइल चोरो को कोतवाली ले आई जहां उनके पूछताछ चल रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने दबिश देना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल देवेंद्र यादव ने बताया कि पकड़ा गया हलचल उर्फ इंद्रजीत यादव व उसके दो अन्य सहयोगी मोबाइल चोरी की कई घटनाओं शामिल रहे है। पकड़े गए सभी आरोपी अलीनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले है और पूछताछ के दौरान अन्य कई नाम प्रकाश में आए है। जो मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed