फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पिकअप पलटी, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल

पिकअप पलटी, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल

Thu, 15 Feb 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पिकअप पलटी, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल
औराई। वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर पिकअप पर बांस बल्ली लादकर घर जा रहे पिता-पुत्र पिकअप पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता का एक हाथ पूरी तरह कट गया, जबकि पिकअप चला रहे पुत्र को भी गंभीर चोटें आईं। दोनों को स्थानीय सीएचसी से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटना के चलते हाईवे पर जाम लग गया। औराई थानाक्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी राजेंद्र बिंद अपने पुत्र सोनू बिंद के साथ अपनी ही पिकअप पर घर बनाने के लिए बांस-बल्लियां लादकर ले जा रहा था। बताते हैं कि औराई से घोसिया की ओर जाते समय हाईवे पर एक सिनेमा हाल के सामने पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे दोनों बाप-बेटे उसके नीचे दबकर फंस गए। घटना के खलबली मच गई। आसपास के लोगों ने पहुंचकर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बुरी तरह फंसे थे। लंबी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। पिता का एक हाथ कट गया था और पैर में भी गंभीर चोटें आईं थीं, जबकि वाहन चला रहे सोनू का पैर भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद आनन-फानन घायलों को औराई सीएचसी भिजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। दूसरी ओर दुर्घटना के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। दक्षिणी लेन पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जानकारी मिलने के बाद औराई थानेदार सुनील दत्त दुबे मौके पर पहुंचे और जवानों के साथ मिलकर सड़क को खाली कराया। तकरीबन 40 मिनट बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed