फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   तोगड़िया ठोक सकते हैं पीएम मोदी के खिलाफ ताल

तोगड़िया ठोक सकते हैं पीएम मोदी के खिलाफ ताल

Mon, 25 Mar 2019 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
तोगड़िया ठोक सकते हैं पीएम मोदी के खिलाफ ताल
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में विपक्ष ने अपने पत्ते अब तक नहीं खोले हैं, मगर नव गठित हिंदुस्तान निर्माण दल से डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया वाराणसी से ताल ठोक सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने बताया कि उनकी नवगठित पार्टी हिंदुस्तान निर्माण दल देश भर में करीब सौ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसमें गुजरात की भी 15 सीटें शामिल हैं। उन्होंने पार्टी के 41 उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

प्रवीण भाई तोगड़िया ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के वाराणसी, अयोध्या या फिर मथुरा से चुनाव लड़ सकते हैं। देश को न तो राम मिले न किसानों को दाम मिला और न ही युवाओं को काम मिला। आरएसएस सरकार से शिक्षा नीति तैयार करवा सकती है तो साढ़े चार वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राम मंदिर कानून क्यों नहीं बनवाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साढ़े चार वर्षों के शासन में 52 हजार किसानों ने आत्महत्याएं कीं। इसके अलावा किसानों पर 12 लाख करोड़ का कर्ज है, इसे दूर क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा केंद्र में बहुमत की सरकार होने बावजूद किए गए वादों को पूरा नहीं करने के लिए भाजपा को देश से माफ ी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed